शंभूगंज: तिलडीहा गांव में लकड़ी लोड करते समय तना फिसलने से सहरोय गोयड़ा गांव के मजदूर की मौत
तिलडीहा गांव के समीप ट्रेलर पर लकड़ी का मोटा तना लोड करते समय तना फिसलकर काम कर रहे मजदुर साहेब यादव (25) पर गिर पड़ा। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीण धर्मेंद्र तांती ने सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे बताया कि मृतक साहेब यादव शंभू यादव का एकलौता पुत्र था। इस घटना के बाद उसकी मां और पिता शंभू यादव पर गांव का पहाड़ टूट पड़ा है।