दारू: Lu0026T की लापरवाही से दारू चौक के पास NH-522 पर जलजमाव, राहगीर और स्थानीय लोग परेशान
L&T की लापरवाही से दारू चौक के पास NH-522 पर जलजमाव, राहगीर व स्थानीय लोग परेशान हैं। दारू प्रखंड मुख्यालय स्थित दारू चौक के पास एनएच-522 और प्रखंड कार्यालय के सामने पिछले दो महीनों से जारी जलजमाव ने स्थानीय लोगों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पसरे इस कीचड़ और गंदे पानी की मुख्य वजह एल एंड टी कंपनी द्वारा निर्माण कार्य है।