झालरापाटन: झालावाड़ में 73 साल के बुजुर्ग का सफल हर्निया ऑपरेशन हुआ, 3 साल से थे परेशान, अब कोटा-जयपुर नहीं जाना पड़ेगा
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां के जिला अस्पताल में 73 साल के एक बुजुर्ग का दूरबीन पद्धति से हर्निया का सफल ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश मीणा ने किया। डॉक्टर ने शुक्रवार दोपहर बताया सिलोरी (पिड़ावा) निवासी नंदा डांगी पिछले 3 साल से लेफ्ट इंग्यूइनल हर्निया की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।