मुज़फ्फरनगर: चार दिन पहले जेल से छूटा शाहनवाज, पुलिस की गोली से घायल, ट्रांसफार्मर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो साथी भी दबोचे गए
मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस की ट्रांसफार्मर चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहनवाज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। खास बात यह है कि शाहनवाज चार दिन पहले ही जेल से छूटा था। पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान उसके दो साथी ताहिर और आरिश को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों से ट्रांसफार्मर की कॉइल, तांबा, ई-रिक्शा और तमंचा बरामद हुआ।