बरौनी: सिमरिया गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर पिछले दिनों शव जलाने के बाद स्नान करने के दौरान एक व्यक्ति गहरे पानी में चला गया जिसके बाद वह डूब गया।डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं स्थानीय स्तर पर लगातार उक्त व्यक्ति की खोज की जा रही है।लेकिन मंगलवार को शाम के पांच बजे तक उसका कोई जानकारी नहीं मिल पाया।इससे परिजन काफी परेशान है।