जबलपुर: जबलपुर के जिलहरी घाट में अज्ञात शव मिला, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिलहरी घाट से बुधवार सुबह 7 बजे राजेश बर्मन ने पुलिस को सूचना दी की वह जिलहरी घाट गया था।उसने देखा घाट के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने देखा क्षत विक्षत शव घाट किनारे पड़ा हुआ है।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के किए भेजकर पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग जांच में लिया।पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में जुटी में हुई है।