जबलपुर: नर्मदा नदी के ग्वारीघाट में गिलहरी घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस कर रही जाँच
ग्वारीघाट थाना क्षेत्र स्थित जिलहरी घाट में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्वारीघाट पुराने रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले राजेश बर्मन ने थाने में सूचना देकर बताया कि वह जिलहरी घाट पहुंचा था। वहां पर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकलवाया।