जबलपुर: इंडिगो ने जबलपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू की
जबलपुर संस्कारधानी से बेंगलूरु के लिए इंडिगो ने आज से शुरू की गई उड़ान। इंडिगो ने समर शेड्यूल में आज एक अप्रैल से उड़ान को नियमित कर दिया हैं। अभी तक यह उड़ान सप्ताह में केवल तीन दिन थी। सातों दिन फ्लाइट मिलने से एयर फेयर में कमी आएगी। हालांकि अब भी जबलपुर को अन्य महत्वपूर्ण शहरों से एयर कनेक्टिविटी नहीं मिल सकी है।