जबलपुर: जबलपुर के श्रीधाम कालोनी में सूने मकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये नकद चोरी
अधारताल थानांतर्गत श्रीधाम कालोनी में रहने वाले विवेक पांडे के सूने मकान में मंगलवार बुधवार की मध्यरात्रि 1 बजे से 4 बजे के बीच चोरो ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवर और 30 हजार रु नगदी चोरी कर ली।वही पैतृक गांव रीवा से विवेक पांडे और उसका परिवार आज सुबह वापस आया तो चोरी की घटना का पता चला।जहा रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस चोरो की तलाश में जुटी है।