परैया: परैया में बदलते मौसम से किसान परेशान, आंधी-बारिश के बाद ओलावृष्टि का खतरा
Paraiya, Gaya | Apr 10, 2026 परैया प्रखंड क्षेत्र के किसान बदलते मौसम के मिजाज से परेशान हलकान है। किसानों द्वारा आपाधापी में गेहूं की तैयार फसल को कटवाने की होड़ लगी हुई है। जिसको लेकर किसान बिशाल हार्वेस्टर मशीनों से लगातार खेतों में कटाई करवाने में जुटे हुए है। स्थानीय खुशडीहरा के किसान अमित कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से उनके गांव में फसलों की कटनी युद्ध स्तर पर जारी है।