दुर्ग: बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले भिलाई में सियासी गर्मी बढ़ी, कांग्रेस और बीजेपी विधायकों ने किए जीत के दावे
Durg, Durg | Nov 13, 2025 बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले भिलाई में चढ़ी सियासी गर्मी, कांग्रेस और बीजेपी विधायकों ने किए जीत के दावे,भाजपा विधायक रिकेश सेन गुरुवार दोपहर 2 बजे कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कभी कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है और उनके नेतृत्व में बिहार में विकास की गति लगातार बढ़ी है।