बांसवाड़ा: हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर: 80 से अधिक बैंक शाखाओं के ताले लटके, ₹60 करोड़ का कारोबार ठप
परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना के विरोध में बैंक कर्मियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। जिले की 80 से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं, जिससे करीब ₹60 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।