एनटीपीसी द्वारा रायपुर में आयोजित इंडियन पावर स्टेशंस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस (IPS 2026) के राष्ट्रीय मंच पर एनटीपीसी अंता ने दो स्वर्ण शक्ति पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से विद्युत क्षेत्र के विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अंता इकाई की परिचालन उत्कृष्टता और मजबूत सुरक्षा संस्कृति की सराहना की गई।