माडा: भाजपा जिलाध्यक्ष ने रजमिलान में किया वृक्षारोपण, विधायक देवसर भी उपस्थित रहे
रजमिलान मंडल अंतर्गत पोलिंग बूथ क्रमांक 177 में एक पेड़ मां के नाम अभियान में जिला अध्यक्ष भाजपा सुंदर लाल शाह ने विधायक देवसर मेश्राम तथा मंडल अध्यक्ष सुनीता पांडे की उपस्थिति में देव वृक्ष का रोपण किया जिला अध्यक्ष ने विशेष पूजा अर्चन कर देववृक्ष का रोपण किया सनातन परंपरा के अनुसार आम के वृक्ष को देव वृक्ष की संज्ञा दी गई है।