माडा: बंधौरा चौकी क्षेत्र में हाईवा वाहन ने बकरी को कुचला, ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
जिले में तेज रफ्तार का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है। आए दिन जिले में कहीं ना कहीं तेज रफ्तार के कारण हादसे होते नजर आ रहे हैं ऐसा ही मामला आज बंधौरा चौकी क्षेत्र में देखने को मिला जहां अदानी कंपनी में लगी कोल परिवहन की गाड़ी ने तेज रफ्तार में जाते हुए एक बकरी को टक्कर मार दी कोल परिवहन की गाड़ी से लगी धक्के की वजह से बकरी की मौके पर ही मौत हो गई।