माडा: बन्धौरा में कियोस्क संचालक के साथ लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी
बंघौरा चौकी क्षेत्र में बीते 8 जुलाई को अमित कुमार शाह निवासी ग्राम मलगा थाना माड़ा के साथ हुई लूट का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना में शामिल 2 आरोपियों को कर्सुआराजा से गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं इस घटना में फरार 3 अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के पास 2 लाख 40 हज़ार का मशरुका जप्त किया है।