माडा: अमिलिया कोल माइंस में मलेरिया, टीबी और डेंटल हेल्थ शिविर का सफल आयोजन
अमिलिया कोल माइंस लिमिटेड, सिंगरौली के परिसर में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक संवेदनशील प्रयास था—जो हमारे मेहनती श्रमिकों और कर्मचारियों के स्वस्थ जीवन की कामना और देखभाल से जुड़ा था। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।