डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 10 अभियुक्त गिरफ्तार, 6 वारंट और 5 कुर्की का निष्पादन
सीतामढ़ी पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान विभिन्न मामलों में जारी 6 वारंट का निष्पादन भी किया गया।