मढ़ौरा: गौरा बाजार में विधायक द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन
Marhaura, Saran | May 14, 2026 प्रखंड के गौरा बाजार में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह पुर्व मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने फीता काटकर विधिवत् किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गुरुवार की दोपहर एक बजे कहा कि सरकार की जन औषधी योजना से सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है खासकर नियमित दवाओं का सेवन करने वाले लाभान्वित होगें।