कामां: कामां में आशाओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया, कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी
कामां में आशा सहयोगिनियों ने सोमवार दोपहर 2 बजे SDMको ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि कम वेतन व सुविधाओं के अभाव में काम करना मुश्किलऔर ऑनलाइन सहित अतिरिक्त कार्यों का भुगतान भी नहीं मिल रहा।राज्य कर्मचारी का दर्जा,24 हजार वेतन,पेंशन व सेवानिवृत्ति लाभ,समय पर भुगतान,क्लेम एकमुश्त, अतिरिक्त कार्यभार खत्म व ANM भर्ती में 50% आरक्षण की मांग की।