अटरू: जिले में निर्वाचन साक्षरता के लिए आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया
Atru, Baran | Jul 21, 2026 निर्वाचन साक्षरता क्लब के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन बारां जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बालमुकुंद असावा एवं स्वीप नोडल अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में सोमवार को किशनगंज के पंचायत समिति सभागार में संस्था प्रधानों एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) प्रभारियों के लिए स्वीप आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ।