अनूपपुर: पीएम श्री स्कूल भालूमाड़ा में कक्षा 10 में प्रथम आने वाले बच्चों को पसान मंडल अध्यक्ष ने किया सम्मानित
पीएम श्री स्कूल भालूमाड़ा में कक्षा 10 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पसान मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई ।