बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत विभिन्न महादलित टोले में जिला प्रशासन की पहल पर खुशियों के दीप जलाने जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ सहित विभिन्न जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान...
दीपावली के शुभ अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने महादलित टोले में स्थानीय लोगों के साथ दीपावली मनाई। लोगों को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं तथा बच्चों के बीच मिठाई, कॉपी, पेन और पेंसिल वितरित किए। इस आत्मीय पहल पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
#HappyDiwali2026
#samratchoudhary
#CMSamrat