आगामी #कांवड़_यात्रा_2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, उ.प्र. श्री ए. सतीश गणेश द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
🔹 उत्तर प्रदेश–उत्तराखण्ड बॉर्डर स्थित भूराहेड़ी चेक पोस्ट से राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई।
🔹 सिसौना कट, बागोवाली कट, शिव चौक एवं रामपुर तिराहा सहित सभी प्रमुख कांवड़ मार्ग स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात संबंधी तैयारियों का अवलोकन किया गया।
🔹 कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसके दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
#KanwarYatra2026
#UPPolice
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh | Jun 29, 2026