शुक्रताल में आयोजित सत्संग, शोभायात्रा एवं मेले के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक द्वारा मेला परिसर, कार्यक्रम स्थल एवं गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
🔹 मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, पार्किंग, गंगा घाटों, पुलिस सहायता केन्द्रों, सीसीटीवी एवं ड्यूटी प्वाइंट्स का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🔹 श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
🔹 गंगा नदी के जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखने, जल पुलिस एवं संबंधित विभागों से प्रभावी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए।
#UPPolice