भीलवाड़ा: मोदी सरकार के 12 वर्ष, भाजपाइयों ने देवदर्शन कर किया हनुमान चालीसा का पाठ, 12 वर्षों में वैश्विक पटल पर बढ़ा भारत का मान
भीलवाड़ा, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफलतम, ऐतिहासिक एवं गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा मनाए जा रहे 'विकास, विश्वास और जनकल्याण' उत्सव के तहत बुधवार को जिलेभर के देवालयों में देव दर्शन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।