सिवनी मालवा: नगर में धूमधाम से मनाया गया भुजरिया पर्व, तमोली समाज के लोगों ने किया डंडा नृत्य
सिवनी मालवा नगर में भुजरिया पर्व बढ़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार शाम लगभग 4 बजे तमोली समाज के लोगों ने लोकगीतों और डंडा नृत्य के साथ भुजरिया विसर्जन यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भुजरिया देकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों से सजी यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई।