नवादा स्थित साहू टोल आंगनबाड़ी केंद्र का शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 1.02 यूनिसेफ के बीएमसी अजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित एएनएम से टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। वहीं,अपेक्षित टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर आशा कार्यकर्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछने की बात कही।