मोहिउद्दीननगर: सीएचसी मोहिउद्दीननगर में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
सीएचसी मोहिउद्दीननगर के सभागार में मंगलवार की दोपहर बाद करीब 1.02 आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान टीकाकरण कार्य की गहन समीक्षा की गई। इस क्रम में टीकाकरण का लक्ष्य नहीं पूरा करने वाली तीन आशा कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं,क्षेत्र में शत—प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा— निर्देश दिए गए।