मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में बुधवार के सुबह करीबी 11: 02 बजे मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि यह आयोजन जनता से जुड़ने और उनसे सीधा संवाद स्थापित करने का एक माध्यम है। इससे जनता की समस्याओं को समझने का अवसर मिलता है।