मोहिउद्दीननगर: आलमपुर बदिया में 6 वर्षीय बालक का नदी में शव मिलने से सनसनी
आलमपुर बदिया में गुरुवार की सुबह करीब 10: 02 बजे 6 वर्षीय बालक मोहब्बत कुमार का मरगंग नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। गौरतलब है कि बालक के 11 जनवरी से लापता होने के बाद थाने में उसकी माता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।