हज़ारीबाग: अंग्रेज़ी विभाग में ‘द लिटरेरी विज़न’ वॉल्यूम-11 का हुआ विमोचन
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग में शनिवार को रिसर्च जर्नल “द लिटरेरी विज़न (TLV), वॉल्यूम-11, 2025” का विमोचन विभागाध्यक्ष डॉ सैयद रिज़वान अहमद ने किया।डॉ अहमद ने बताया कि रेफर्ड एवं वार्षिक इस शोध पत्रिका में विभिन्न विश्वविद्यालयों के फैकल्टी व शोधार्थियों के 11 शोध लेख शामिल हैं। पत्रिका वर्ष 2005 से लगातार प्रकाशित हो रही है।