झारखंड के हजारीबाग में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे से शहर में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और ठंड बढ़ गई। तापमान में तेज गिरावट से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की अपील की है।