हजारीबाग के कर्ज़न स्टेडियम में 19 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव–2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल कार्यालय, माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 200 से अधिक युवाओं ने समूह लोकगीत, नृत्य, चित्रकला, कविता लेखन व भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पदक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।