हज़ारीबाग: बढ़ती ठंड और धुंध को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्रों में अलाव और कंबल की व्यवस्था की
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिले में बढ़ती ठंड एवं धुंध को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में अलाव जलाने एवं कंबल वितरण की व्यवस्था की जा रही है। अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बस स्टैंड, चौक-चौराहों, बाजार, थाना एवं अस्पताल परिसरों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।