परसवाड़ा: शेरपार में जल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड परसवाड़ा के तत्वावधान में ग्राम शेरपार में शुक्रवार को जल संरक्षण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला एवं ब्लॉक समन्वयक सुशील बर्मन के निर्देशन तथा परामर्शदाता दिनेश वरकड़े की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 9 बालिकाएं और 6 बालक शामिल रहे। प्रतिभा