पंचकूला: दंडलावड़ गांव की श्यामलात भूमि से अज्ञात चोरों ने काटे 10 खैर के पेड़, मामला दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में ग्राम पंचायत दंडलावड़ की सरपंच रितु रानी ने बताया है कि गांव की श्यामलात भूमि से 10 खैर के पेड़ अज्ञात चोरों के द्वारा काट लिए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पुलिस कर रही हैं।