पंचकूला: वनराजिक अधिकार की शिकायत पर मोरनी के सरकारी जंगल नंबर 87, 88 में आग लगने वाले व्यक्ति के खिलाफ किया गया मामला दर्ज
चंडी मंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें वनराजिक अधिकारी के द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि सरकारी जंगल नंबर 87, 88 बीट पर जंगल में आग लगाई गई। शिकायत में बताया गया है की विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि यह आज रामपात पुत्र बच्चन सिंह के द्वारा लगाई गई हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।