पंचकूला: पंचकूला जिला ने किए लू से निपटने के लिए व्यापक उपाय: उपायुक्त
पंचकूला उपायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि जिला में लू के प्रभाव को कम करने और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए व्यापक उपाय किए हैं। उन्होंने जिला राजस्व और आपदा प्रबंधन अधिकारी को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से फोन करने पर तुरंत पानी के टैंकर भेजे जाते है