पंचकूला: एमडीसी पंचकूला में जिम के सामने खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, मामला दर्ज
एमडीसी पंचकूला में जिम के सामने खड़ी एक्टिवा चोरी होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में नीरज कुमार ने बताया है कि एक्टिव नंबर HR 49 D 1030 एमडीसी में जिम के सामने खड़ी की थी जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पुलिस कर रही है।