पटना ग्रामीण: वीर चंद पटेल पथ में लालू तेजस्वी के पोस्टर पर लिखा- 'मेरा बाप चारा चोर, मुझे वोट दो'
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टर वॉर अब शुरू हो गया है। शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे वीर चंद पटेल पथ में एक पोस्टर देखने को मिला। जिसमें लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की कार्टून वाली तस्वीर बनी हुई है, लालू और तेजस्वी दोनों भैंस पर बैठे हुए हैं और लालू प्रसाद यादव के मुंह में चारा है। इसके साथ ही इस पर लिखा है मेरा बाप चारा चोर मुझे वोट दो।