पटना ग्रामीण: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, चुनाव से पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में ₹400 से ₹1100 की बढ़ोतरी
चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बिहार के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को 400 रुपए से बढ़कर 1100 रुपए कर दिया गया है। शनिवार दोपहर 12:08 पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया X के माध्यम से दी है।