पटना ग्रामीण: तेज प्रताप और ऐश्वर्या मामले में आज सिविल कोर्ट में होगी सुनवाई
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले पर आज यानी कि शनिवार को सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी। 22 दिन पहले भी इस मामले पर सुनवाई हुई थी जिसमें ऐश्वर्या राय के वकील ने चार सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन सुनवाई के दौरान 21 जून यानी की आज की तारीख निर्धारित की गई थी।