शाहबाद: आगमपुर तिराहा पर ज्वेलर्स की दुकान के ताले काटकर पायल चोरी, पुलिस को दी गई तहरीर
शाहाबाद कोतवाली के आगमपुर तिराहा पर एक ज्वेलर्स की दुकान का शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि 2:30 बजे चोरों ने ताला काट कर तीन सौ ग्राम चांदी की चोरी कर ली। घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। शाहाबाद नगर क्षेत्र के रहने वाले सराफा कारोबारी तेजस की आगमपुर तिराहा पर सराफा कारोबारी की दुकान है। वहीं पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।