शाहबाद: पठकाना में निकाली गई रामलीला की भरत मिलाप शोभा यात्रा, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पठकाना रामलीला मेला समिति की भरत मिलाप शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार की रात्रि 8:30 बजे नगर पालिका परिषद के समक्ष आरती पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भरत मिलाप शोभा यात्रा स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, गुलाब बैंड चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, चौक होते हुए सरदारगंज पहुंची।