शाहबाद: श्री बाल रामलीला चौक के मंच पर रावण वध लीला का मंचन, विशालकाय पुतले को लगाई गई आग
श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर द्वारा संचालित श्री बाल रामलीला चौक में शुक्रवार की रात 11:00 बजे रावण वध लीला का मंचन किया गया। मेहमान कलाकारों द्वारा लीला का मंचन किया गया। जैसे ही भगवान श्री राम ने रावण को मारा वैसे ही जय श्री राम के नारे वातावरण में गूंजने लगे। बाद में रावण के पुतले को विभीषण द्वारा जलाया गया।