कसडोल: सड़क हादसे में घायल युवक को गिधौरी डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया, समय पर मिली चिकित्सा सहायता
थाना गिधौरी क्षेत्र के ग्राम नरधा स्थित राइस मिल के पास गुरुवार शाम एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना गिधौरी की डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजकर समय रहते उपचार उपलब्ध कराया।