जहानाबाद: जहानाबाद में हाईवे सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला हाईवे सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर संयुक्त पेट्रोलिंग, अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और सड़क सुरक्षा संकेतकों के ऑडिट पर चर्चा हुई। गुरुवार शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार डीएम ने विभिन्न निर्देश दिए।