सीतापुर: बर्मी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
मिश्रिख थाना क्षेत्र के बर्मी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी है। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में मिश्रिख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, गंभीर अवस्था के चलते घायल को उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति का उपचार जारी है।