डोमचांच स्थित चन्द्रावती स्मारक उच्च विद्यालय विश्व बाल श्रम प्रतिषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
डोमचांच स्थित चन्द्रावती स्मारक उच्च विद्यालय (सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस) में शुक्रवार को विश्व बाल श्रम प्रतिषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव गौतम कुमार ने बाल श्रम को सामाजिक एवं कानूनी अपराध बताते हुए बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना कानूनन अपराध है। शिविर में अधिवक्ता नवल किशोर ने बाल विवाह, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय, शिक्षकगण, पीएलवी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।